फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polytechnic Entrance Exam: पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित, जारी होगा प्रवेश परीक्षा का नया कार्यक्रम

Mon, 30 May 2022 11:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया गया है। परीक्षा के लिए विवाद के बाद नई एजेंसी का चयन किया गया है। परीक्षा की तारीख सोमवार को जारी की जाएंगी।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग कार्यक्रम अब बदले शिड्यूल पर होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए रविवार से एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होने थे, लेकिन शिड्यूल बदलने की वजह से एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ और न ही परीक्षा केंद्र तय हुए। परिणामस्वरूप 6 से 12 जून तक होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


दरअसल इस ऑनलाइन परीक्षा को कराने के लिए एजेंसी के साथ हुए विवाद के चलते परीक्षा शिड्यूल को बदला जा रहा है। अब दोबारा टेंडर कर नई एजेंसी चयनित कर ली गई है। परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि सोमवार को नया कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए छात्रों के गत वर्ष से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। 15 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन कम होने के चलते पहले अंतिम तिथि को 17 अप्रैल से 30 अप्रैल फिर पांच मई तक बढ़ाया गया। बावजूद इसके कुल 2,67,139 आवेदन ही प्राप्त हुए। जबकि गत वर्ष 3,02,066 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रदेश में  पॉलीटेक्निक संस्थानों में कुल 2,28,527 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें