फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: चुनाव के समय बढ़ी माननीयों की दौड़, शादी-ब्याह से लेकर अंतिम संस्कार तक... हाजिर हैं

Sun, 14 Apr 2024 11:54 AM IST
ishwar ashish श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी व अयोध्या में लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की दौड़-भाग तेज हो गई है। वो मुंडन, छेदन, बर्थ डे पार्टी, गृह प्रवेश व घटना-दुर्घटना तक पहुंच रहे हैं। देखें एक रिपोर्ट-
विज्ञापन
loksabha - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी-ब्याह, मुंडन, छेदन, बर्थ डे पार्टी, गृह प्रवेश तक... प्रत्याशी हाजिर हैं। घटना-दुर्घटना से अंतिम संस्कार तक...प्रत्याशी हाजिर हैं। कहीं सड़क नहीं बन रही, जलभराव है, पुल की दिक्कत है, पेयजल की दिक्कत है... प्रत्याशी हाजिर हैं। जी हां, चुनावी आयोजन में कुछ यही हाल है। बाराबंकी व फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के पास फिलहाल अभी एक ही काम है, जनता के सुख-दुख में तत्काल पहुंचना।

विज्ञापन


बाराबंकी जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से एक विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद में पड़ती है। रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर तहसील के करीब 502 बूथों के चार लाख से अधिक मतदाता लोकसभा क्षेत्र अयोध्या में आते हैं। दोनों जगहों पर 20 मई को मतदान होना है। बाराबंकी से भाजपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार घोषित हैं। बसपा व अन्य दलों के दावेदार सक्रिय हैं। अयोध्या से भाजपा, सपा व बसपा के उम्मीदवार मैदान में डट गए हैं। 

बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में करीब 25 लाख मतदाता हैं, जिनमें पैठ बनाने के लिए उम्मीदवार कोई मौका नहीं छोड़ रहे। मतदाता भी कम नहीं हैं। वह भी आमंत्रित करना नहीं भूलते। कोठी के त्रिलोकीनाथ दीक्षित कहते हैं कि अगर एक प्रत्याशी को निमंत्रण दे दिया तो दूसरे दल के कार्यकर्ता घर पहुंच जाते हैं। इसके बाद उन्हें भी निमंत्रण देना पड़ता है। कई बार ऐसा भी दिखा जब एक ही जगह पर दो या तीन प्रत्याशी बारी- बारी से पहुंच गए। नवरात्र के इस महीने में मुंडन समेत तमाम मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जानकारी होते ही प्रत्याशी तो पहुंच ही रहे हैं, दुकानों के उद्घाटन तक का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


निमंत्रण पत्रों के पुलिंदे, माननीयों की दौड़ भी बढ़ी
चुनाव के साथ माननीयों की दौड़ भी बढ़ गई है। जिले के छह विधायकों के यहां निमंत्रण पत्रों के पुलिंदे लगे हैं। एक माननीय बताते हैं कि रोजाना 10 से 12 जगहों पर जाना तो तय ही रहता है। संख्या बढ़ भी जाती है। चुनावी समय में सुबह नौ से रात 12 बजे तक दौड़भाग लगी रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें