सर्वे में यह भी सामने आया था कि 90 फीसदी पुलिसवाले प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक काम करते हैं और 73 फीसदी को महीने में एक दिन का भी अवकाश नहीं मिलता। यह सर्वे 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 319 जिलों के 12,156 पुलिसकर्मी 1,003 थानाध्यक्ष और 962 पर्यवेक्षक अधिकारियों पर किया गया था।
पुलिसकर्मियों की राय भी ली
पूर्व में शासन स्तर पर साप्ताहिक अवकाश पर राय देने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया था। समिति ने इस बाबत थानाध्यक्षों की राय भी मांगी थी और इन्हीं सब अध्ययन के तहत सप्ताह के विभिन्न दिनों में पुलिसकर्मियों को क्रमवार एक दिन का अवकाश दिए जाने की योजना बनी है।