फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शवों को नदियों में बहाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात, नाव से भी की जा रही पेट्रोलिंग

Tue, 18 May 2021 10:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में नदियों में लाशों को प्रवाहित करने से रोकने के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं वहीं जो शव मिले हैं उनका रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा में लाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की नदियों में शवों को बहाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। खासतौर पर गंगा नदी के किनारे बसे जिलों में नदी में पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ के जरिए पेट्रोलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 की बैठक में निर्देश दिए हैं कि शवों को नदियों में प्रवाहित न करने के लिए धर्म गुरुओं को भी जागरुक किया जाए। उनसे जिलों के अधिकारी बात करें। शवों को जल में प्रवाहित करना या नदी के किनारे दफन करना पर्यावरण के अनुकूल नहीं है।

उधर, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि घाटों पर पुलिस पिकेट के जरिए निगरानी की जा रही है। उन्होंने जिलों से मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अब तक वाराणसी में 7, गाजीपुर में 16 और चंदौली व बलिया में 8-8 शव मिले हैं। इनका रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। उन्नाव में गंगा नदी में पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी तरह बलिया में भी गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


गाजीपुर के 18 श्मशान घाटों पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र से गहमर थाना क्षेत्र तक पुलिस की 34 टीमों को पेट्रोलिंग कीड्यूटी के लिए लगाया गया है। इसी तरह वाराणसी, कानपुर, चंदौली और फतेहपुर में भी गंगा नदी में और किनारे लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है।

कुमार ने बताया कि सोमवार शाम तक लगभग सभी 1789 थानों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना की जा चुकी है। यहां पुलिस स्टाफ के साथ आम लोगों की भी जांच की जाती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें