फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चक्रवात के कारण पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में अंधड़ व बारिश की संभावना

Tue, 18 May 2021 09:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अरब सागर से उठा चक्रवात यूपी के जिलों में लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। इस कारण प्रदेश के जिलों में बूंदाबांदी, बदली व गर्मी से राहत का कारण बनेंगी।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर से उठा चक्रवात भले ही महाराष्ट्र, गुजरात व आसपास के तटीय इलाकों में भारी नुकसान का कारण बन रहा है, लेकिन ये मैदानी इलाकों खासकर यूपी के जिलों में लोगों को गर्मी से राहत देने वाला साबित हो रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों व भू विज्ञानियों का कहना है कि इससे होकर आ रही हवाएं प्रदेश के जिलों में बूंदाबांदी, बदली व गर्मी से राहत का कारण बनेंगी। वहीं मौसम विज्ञानी कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात दोनों का मिलाजुला असर मौसम के बदलाव पर है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भू विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह ने बताया कि चक्रवात की टेंडेसी होती है कि इसके आते और जाते समय बरसात होती है और अंधड़ भी आता है। जहां पर चक्रवात का केन्द्र होता है, वहां हवा की गति काफी तेज होने से  नुकसान सबसे ज्यादा होता है। चक्रवात में चारों ओर से हवाएं अंदर की तरफ आ रही है, इसलिए केन्द्र के पास ये नुकसान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें