फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabaki: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, किशोरी के भाई की भी हत्या की कोशिश की थी

Thu, 30 May 2024 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

मंदिर के पास झाड़ियां में उसने जहां चाकू और फावड़ा छुपा रखा था वहीं पर तमंचा भी छुपाया था। वहां पहुंचते ही उसने तमंचा निकाल आनन फानन पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए और आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ दुष्कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म कर उसके भाई की फावड़े से हत्या की कोशिश करने वाले युवक से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी को गोली लगी है।

विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हमले और दुष्कर्म के आरोपी युवक विनय से फावड़ा और चाकू बरामद करने को लेकर पुलिस बुधवार रात उसके गांव लेकर गई थी। 

मंदिर के पास झाड़ियां में उसने जहां चाकू और फावड़ा छुपा रखा था वहीं पर तमंचा भी छुपाया था। वहां पहुंचते ही उसने तमंचा निकाल आनन फानन पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए और आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी युवक के बाएं पैर में लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें