फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशवैन से पांच लाख उड़ाने वाला गार्ड दबोचा गया, 3.38 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विभूतिखंड पुलिस ने कैशवैन से पांच लाख रुपये उड़ाने वाले सीतापुर के रेउसा निवासी गार्ड जोखू यादव को शुक्रवार को दबोचकर जेल भेज दिया। उसके पास से 3.38 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, जोखू यादव इंडिया सिक्योर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गार्ड था।
बुधवार को वह कैश वैन में एक करोड़ रुपये कंपनी से लेकर एटीएम में डालने निकला था। उसने 95 लाख रुपये एटीएम में डाले थे। पांच लाख रुपये बाकी बक्से में रखा था।
उसने रकम को निकालकर कहीं छिपा दिया और कंपनी को ब्यौरा नहीं दिया। दूसरे दिन जब जोखू नहीं आया तो मैनेजर आकाश शर्मा ने बृहस्पतिवार को विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने जोखू को इंदिरानगर के हरिहरनगर से शुक्रवार को दबोच लिया। पूछताछ में उसने घटना कुबूल ली। उसके पास से 3.38 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
सरेराह बुजुर्ग महिला की चेन लूटी
आशियाना में शुक्रवार शाम सेक्टर-के निवासी बुजुर्ग राजश्री से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा के मुताबिक, आशियाना सेक्टर-के निवासी शैलेंद्र की मां राजश्री शुक्रवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर जा रही थीं। शैलेंद्र के मुताबिक, वह पैदल घर से कुछ दूर आगे पहुंची थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन लूट ली। राजश्री के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल के पास लगे एक सीसी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों बदमाशों ने मास्क लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें