फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price in UP: लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के नजदीक

Fri, 16 Jul 2021 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज बढ़ती जा रही हैं। देश के कई शहरों की तरह लखनऊ में जल्द ही पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो जाएंगी।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आग लगा रखी है। लखनऊ में भी जल्द ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकेगा। शुक्रवार यानी 16 जुलाई को लखनऊ में पेट्रोल 98.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 90.26 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में ही लखनऊ में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। पेट्रोलियम उत्पाद की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। लोगों को कहीं से भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें