फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाएं एक कॉल पर जान सकेंगी निकाह-तलाक के मायने

Thu, 01 Dec 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं महज एक फोन कॉल कर अब निकाह व तलाक के मायने समझ सकेंगी। इसके लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम वीमेन हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर- 18001028426 जारी किया है।
विज्ञापन


इस पर मुस्लिम महिलाएं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सात भाषाओं उर्दू, अंग्रेजी, तमिल, बंगाली, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में निकाह, तलाक, फस्ख-ए-निकाह, खुला के मामले में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी।

यही नहीं, शरीयत से जुड़े अन्य पारिवारिक मामलों में भी सलाह दी जाएगी।बता दें, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हाल की कोलकाता में संपन्न तीन दिनी अधिवेशन में मुस्लिम वीमेन हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल आईडी पर भी ‌भेज सकती हैं समस्या

डेमो - फोटो : social media
बोर्ड की नवनिर्वाचित सदस्य निगहत परवीन खान ने बताया कि हेल्पलाइन का मकसद महिलाओं को गुमराह कर रहे तमाम संगठनों से उन्हें बचाना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित बोर्ड की हेल्पलाइन पर महिला आलिम शरीयत की रोशनी में महिलाओं के सवालों का जवाब देंगी।

जरूरत के मुताबिक, हेल्पलाइन पर उलमा की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ईमेल आईडी aimwhl2016@gmail.com पर भी महिलायें अपनी समस्या लिख कर भेज सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें