फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवभक्तों से गुलजार है रामनगरी, आधी रात से ही हर हर महादेव के गूंजे जयकारे

Mon, 28 Aug 2023 01:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

सावन के आखिरी सोमवार पर अयोध्या शिवभक्तों से गुलजार है। नगर में आधी रात से ही हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
शिवमंदिर के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्घालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के आखिरी सोमवार पर रामनगरी अयोध्या शिव भक्तों से गुलजार है। इस बार सावन मास में भोले के भक्तों को आठ सोमवार मिले थे आखिरी सोमवार पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। आधी रात से ही रामनगरी में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे थे।

विज्ञापन


भोले बाबा की प्रतिष्ठित पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों की कतार लग गई थी। सरयू स्नान के बाद हाथ में जल लेकर भक्तों का रेला भोले बाबा के दर्शन पूजन के लिए निकल पड़ा। भक्तों ने सबसे पहले नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक पूजन किया। इसके बाद शहर के अन्य शिव मंदिरों में पूजन के लिए कतार लग गई।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: सोशल मीडिया पर बचाव नहीं, आक्रामक अंदाज में नजर आएगी भाजपा, बूथ स्तर तक होगी आईटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंत राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग पर आए बैकफुट पर




सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक अविराम चलता रहा। शिवालयों में दर्शन पूजन के बाद शिव भक्त, रामलला व हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाना नहीं भूले। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह डायवर्जन लागू किया गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाती रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें