फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मुआवजे और पुनर्वास के लिए अकबरनगर के निवासियों ने किया प्रदर्शन, सपा विधायक भी हुए शामिल

Sat, 20 Jul 2024 05:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अकबरनगर में बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद वहां के निवासी सही मुआवजा और पुनर्वास करवाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने लखनऊ के बसंतकुंज में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सपा विधायक भी शामिल हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरनगर में अपनी जमीन लिए जाने पर सही मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर बसंतकुंज में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग न्याय की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सरकार ने अकबरनगर में बुलडोजर चलवाकर हमारे घर तोड़ दिए। हमारी जमीन ले ली। रोजगार ले लिया। हमारा पुनर्वास किया जाए।

प्रदर्शन में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा भी शामिल हुए। सपा विधायक ने कहा कि यहां के लोग परेशान हैं। इन्हें बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी आधारभूत मदद भी नहीं मिल पा रही है। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे कहां लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें