फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर रॉड और ईंट से हमला, बाल-बाल बचे ये अधिकारी

Tue, 08 May 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क-फुटपाथ और नाला से अतिक्रमण हटाने को लेकर चला अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के जानकीपुरम में सोमवार को सड़क-फुटपाथ और नाला से अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान भारी बवाल हुआ। टीम के पहुंचते ही कब्जेदारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


टीम से धक्का-मुक्की की। रोड जाम कर दिया। अभियान की अगुवाई करने वाले नगर निगम के अफसर पर रॉड और ईंट से हमला किया, गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। बवाल बढ़ता देख पीएसी ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

इसमें कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए। इसके बाद भी हंगामा करने वाले नहीं माने और थाने का घेराव कर दिया। इसके कारण अभियान बीच में ही ठप हो गया और हंगामा करने वालों ने कब्जे तोड़ने नहीं दिए।
विज्ञापन


सोमवार को तय कार्यक्रम के तहत नगर निगम जोन तीन का दस्ता पुलिस और पीएसी केसाथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए क्षेत्र में पहुंचा। कार्यक्रम के तहत जानकीपुरम थाना से मुलायम चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाना था। 

पीएसी ने किया लाठी चार्ज

अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हुआ आखिरकार टीम को लौटना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
दस्ते ने ‘विश्वास’ मिठाई की दुकान केआगे लगे शेड अैर नाली पर रखे गए फ्रीजर को हटाने की कोशिश की तो दुकानदार दस्ते से भिड़ गया। फ्रीजर को तोड़ने का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया।

साथियों के साथ सड़क पर बैठ गया। इसी बीच अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की सीढ़ी को काटे जाने को लेकर बवाल बढ़ गया। लोगों ने अभियान की अगुवाई कर रहे नगर निगम के कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उनको घेर लिया।

कुछ लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। मिठाई की दुकान वाले ने ईंट और रॉड लेकर कर अधीक्षक पर हमला कर दिया। यह तो गनीमत रही कि वह बच गए। पीएसी ने लाठी चार्ज किया तो भगदड़ मच गई। इससे कई लोग चोटिल भी हुए।
विज्ञापन

थाने पहुंचे, कहा-फ्रीजर-सामान तोड़ने का दर्ज करें केस

अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
पीएसी के सामने विरोध कमजोर पड़ते देख अतिक्रमण अभियान का विरोध करने वाले जानकीपुरम थाना पहुंच गए और यहां पर नगर निगम के खिलाफ फ्रीजर व अन्य सामान को तोड़े जाने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।

मामले की जानकारी के बाद नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। सीओ गाजीपुर और एसडीएस सदर भी मामले की जानकारी पर पहुंचे और अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा। उसके बाद विवाद शांत हुआ।

हंगामा करने वालों का कहना था कि नगर निगम की टीम ने उनका निर्माण गलत तोड़ा जबकि वह सड़क-फुटपाथ पर कब्जा किए हुए थे। इस बारे में जानकीपुरम थानाध्यक्ष ने कहा कि जब कब्जे टूटते हैं तो लोग हंगामा तो करते ही हैं।  

जो लोग कार्रवाई को गलत कहकर हंगामा कर रहे थे वह चाहते थे उनका गलत निर्माण बचा रहे। नाली पर फ्रीजर रखा था और सड़क पर लोहे की सीढ़ी बनाई गई थी। इसी को तोड़ने पर लोगों ने बवाल किया। मिठाई की दुकानवाले रॉड लेकर मारने आया था। - सुनील त्रिपाठी, कर अधीक्षक नगर निगम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें