लखनऊ मंडल में ट्रेनों में अव्यवस्थाएं यात्रियों के लिए खतरा भी बन रही हैं। वहीं, शिकायत के बाद भी रेलवे सुनवाई नहीं कर रहा है। मंगलवार को यात्री हप्पू सिंह ने लखनऊ मेल के बी-1 कोच में खुले तारों का गुच्छा देखा। वॉश बेसिन भी चोक थी, जिसमें पानी भरा था।