फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ने को पल्लवी पटेल तैयार, सपा के सिंबल पर बनीं प्रत्याशी

Mon, 07 Feb 2022 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को उन्होंने सपा मुख्यालय पहुंचकर फार्म बी ले लिया। वह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव भी शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पल्लवी पटेल ने पहले इस सीट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनकी उम्मीदवारी का एलान सपा ने दो फरवरी को किया था पर वह अपनी सीट पर सहमत नहीं थीं। हालांकि, सपा नेतृत्व से बातचीत पर वह सिराथू सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं।

नामांकन में आ सकती हैं डिंपल यादव
सिराथू से सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना है। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की चुनावी व्यस्तता के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं बन पा रहा है। ऐसे में पूर्व सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना है। हालांकि, अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिराथू विधानसभा के जातिगत आंकड़े

पासी-60 हजार
मुस्लिम-50 हजार
पटेल-30 हजार
चमार-28 हजार
मौर्या-28 हजार
यादव-22 हजार
ब्राह्मण-25 हजार
पाल-18 हजार
वैश्य-30 हजार
धोबी-10 हजार
कोरी-08 हजार
प्रजापति-08 हजार
अन्य जाति-60 हजार

सिराथू सीट पर मतदाता
पुरुष मतदाता-2,01,791
महिला मतदाता-1,79,035
अन्य-12 
कुल मतदताता-3,80,838
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें