फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के 18 सरकारी अस्पतालों में शुरू हुए ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीएम केयर फंड से 18 सरकारी अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट गुरुवार से शुरू हो गए। इससे यहां जंबो सिलेंडर की मांग शून्य हो गई है। अस्पतालों में अब प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत न के बराबर रह गई है। मंत्री, महापौर समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक-एक अस्पताल जाकर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में लगे 960 एमएलडी क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। यह प्लांट इंडियन ऑयल के सीएसआर मद से लगा है। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पहले अस्पताल में करीब 80-90 जंबो सिलेंडर की खपत थी। ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ रही है। लोकबंधु अस्पताल में 960 एमएलडी के प्लांट का लोकार्पण मंत्री स्वाति सिंह ने किया। इस मौके पर डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले एम्स ऋषिकेश में मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल लिंक के जरिये अस्पताल में पीएम केयर फंड से लगे प्लांट को देखा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का कनेक्शन पीआईसीयू वार्ड से किया गया है। अब जंबो सिलेंडर की खपत नहीं है।
पीएम केयर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल में पीएम केयर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी, नगर पंचायत बीकेटी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह गप्पू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र कुमार सिंह मोनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां शुरू हुए प्लांट
डफरिन अस्पताल, बलरामपुर, बीआरडी महानगर, आरएमएल, कैंसर संस्थान, पीजीआई, कमांड हॉस्पिटल, केजीएमयू, एचएल, बीआरडी महानगर समेत अन्य जगहों पर प्लांट शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

यहां शुरू होना बाकी
सीएचसी मलिहाबाद, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, सीएचसी चिनहट, बीएमसी अलीगंज, टीबी हॉस्पिटल, रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, टुड़ियागंज, इंदिरा नगर बीएमसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें