फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षकों व कर्मचारियों को मार्च का वेतन मिलने का रास्ता साफ, नए वित्त वर्ष में थी देरी की संभावना

Wed, 30 Mar 2022 11:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश शासन ने बजट आवंटन की प्रत्याशा में शिक्षकों व राज्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश दे दिया है। नए वित्त वर्ष में बजट के आवंटन में कुछ देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों व शिक्षकों को मार्च के वेतन का भुगतान अप्रैल में समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दरअसल, कर्मचारियों व शिक्षकों को महीने की एक तारीख को वेतन देने की व्यवस्था है। लेकिन नए वित्त वर्ष में बजट आवंटन में कुछ समय लगने की संभावना है।

विज्ञापन


ऐसे में विशेष सचिव वित्त आलोक दीक्षित ने बजट आवंटन की प्रत्याशा में मार्च 2022 के वेतन का भुगतान अप्रैल-2022 में सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।

इस आदेश से राज्य कर्मचारियों, परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थानों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों के नियमित शिक्षण व शिक्षणेतर कर्मचारियों का समय से वेतन भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें