बारहवीं के बच्चों के लिए मौका विशेष कॅरिअर कार्यशाला कल
लखनऊ। राजधानी के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार का दिन विशेष होने वाला है। केएल यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से इन विद्यार्थियों के लिए विशेष कॅरिअर कार्यशाला का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में होगा।
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप कॅरिअर चुनने के तरीके, कोर्स चयन, भविष्य की संभावनाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में जाने-माने विशेषज्ञ और काउंसलर मौजूद रहेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा अधिकारियों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।
अमर उजाला और केएल यूनिवर्सिटी कॅरिअर काउंसलिंग प्रोग्राम
विभिन्न क्षेत्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्ट्स, मेडिकल, टेक्नोलॉजी और उभरते उद्योग में उपलब्ध अवसरों के बारे में छात्रों को समझाएंगे। विशेष बात यह है कि छात्र न केवल विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे, बल्कि प्रतिभाग करने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी मिलेगा। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ रखा गया है, जिसमें छात्रों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में शामिल होने या जानकारी के लिए विद्यार्थी 8858900080 पर संपर्क कर सकते हैं।