लखनऊ। आशियाना स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर का रविवार को 24वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जैन महिला मंडल की ओर से भगवान को चांदी की 64 चंवर चढ़ाई गई।
पंडित राजीव जैन ने भगवान महावीर विधान कराया। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सभी ने सुख व शांति की कामना की। उप्र. जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार जैन ने बताया कि आचार्य भरत सागर के सानिध्य में मंदिर की स्थापना हुई थी। मैनपुरी से ग्यारह तीर्थंकर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, मंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष शरद कुमार, ऑडीटर नवनीत, संरक्षक मनोज जैन, बृजेश बंटी, संजय जैन आदि लोग मौजूद रहे।
जैन दर्शन के अनुसार, तीर्थंकर के मंदिर में आठ वस्तुओं का होना अनिवार्य माना जाता है। उन्हीं में से एक है चंवर। मान्यता है कि जब भगवान महावीर उपदेश दे रहे थे तो देवों ने चांदी की 64 चंवर डुलाकर उनकी सेवा की थी। तब से तीर्थंकर के मंदिर में चांदी की 64 चंवर चढ़ाने प्रथा चली आ रही है। इससे प्रतिहार्य यानी कि सभी कष्टों का निवारण होता है।
श्री दिगंबर जैन मंदिर का 24वां स्थापना दिवस मनाया