फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 25 घायल हुए

Sat, 17 Jul 2021 03:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से उतरौला होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप गोपिया पुर गांव के पास पलट गई। घटना में रोहित नामक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपियापुर गांव के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए इन्हें बहराइच रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से उतरौला होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप गोपिया पुर गांव के पास पलट गई। घटना में रोहित नामक मजदूर की मौत हो गई।

सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते राकेश, बलराम, हीरालाल तथा सोनीलाल को बहराइच रेफर किया गया है। अन्य घायल मजदूर सुनील  कुमार, बबलू, पिंटू ननके व शिवकुमार आदि को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मजदूरों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें