फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शक्तिवर्धक दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद पुलिस ने बुधवार को शक्तिवर्धक नकली दवाओं के कारोबारी को दबोच लिया। उसके पास से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने काफी देर तक उससे पूछताछ की ताकि इस गिरोह के बारे में पूरी जानकारी हासिल हो सके। वहीं दोपहर को आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर दवाओं को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमीनाबाद पुलिस ने मौलवीगंज के एक मकान में छापा मारा जहां से आसिफ नाम के युवक को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आसिफ मुरादाबाद से दवाएं लाकर लखनऊ में सप्लाई करता था। इसमें ज्यादातर दवाएं शक्तिवर्धक हैं। पुलिस के मुताबिक, दवाओं की कीमत 8 लाख रुपये है। आसिफ से पूछताछ के आधार पर पुलिस दवा की दुकानों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, पकड़ा गया आसिफ रजा मुरादाबाद के बहेड़ी गांव का रहने वाला है। वह पहले उसी गांव के कामिल हसन की आयुर्वेदिक दवाओं की फार्मास्यूूटिकल कंपनी नमन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर था। लेनदेन के विवाद में वह अलग हो गया और इसी कंपनी के टाइगर ब्रांड की नकली दवाएं बनाकर बाजार में बेचने लगा। कामिल को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को आसिफ दवाओं की सप्लाई देने लखनऊ आया था। पुलिस ने उसकेठिकानों से अभी तक करीब सौ डिब्बे दवाएं बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें