फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर वाली चौड़ी सड़कों के दोनों तरफ खुलेंगी दुकानें, डीएम ने जारी किया निर्देश

Fri, 05 Jun 2020 04:23 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भूतनाथ मार्केट में खरीदारी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में अब डिवाइडर वाली चौड़ी सड़कों के दोनों तरफ के बाजार एक साथ खुल सकेंगे। गुरुवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने इसका निर्देश जारी किया। अब तक लेफ्ट-राइट नियम के तहत बाजार खुल रहे थे। डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार और शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद स्तर पर यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ के बाजार सिर्फ डिवाइडर वाली चौड़ी सड़क के साथ ही वाहन योग्य सड़क के बाद जहां फुटपाथ 8 से 10 फीट चौड़ा है वहां भी खुलेंगे। साप्ताहिक बंदी के दिन सभी दुकानें बंद रहेंगी। कंटेनमेंट क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान नहीं खुलेगी। बफर क्षेत्र में केवल जरूरी वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी, फल, दवा, राशन की दुकानें और गैस एजेंसी ही खुलेगी।

हजरतगंज का किया निरीक्षण

डीएम ने शाम करीब छह बजे लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा, जनपथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश मिश्रा और हजरतगंज व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद पंजाबी के साथ जनपथ मार्केट और हजरतगंज का निरीक्षण किया। इसके बाद दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया। इस संबंध में बुधवार को अमरनाथ मिश्रा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था।

इन बाजारों में खुलेंगी दोनों तरफ दुकानें
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार से 75 फीसदी बाजारों में दोनों तरफ की दुकानें खुल जाएंगी। अमौसी से लेकर मुंशीपुलिया तक मेट्रो के ट्रैक के नीचे दोनों तरफ दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा मुंशीपुलिया, पत्रकारपुरम, रिंग रोड, फैजाबाद रोड, हजरतगंज, जनपथ मार्केट, मौलवीगंज, नादान महल रोड, नक्खास, अकबरी गेट, ठाकुरगंज, महानगर, कपूरथला, कुर्सी रोड, नाका, गुरुद्वारा रोड, आशियाना, तेलीबाग और राजाजीपुरम में डिवाइडर के किनारे दोनों तरफ की दुकानें खुलेंगी।
 
विज्ञापन

अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में नहीं आएंगे फुटकर दुकानदार

... लेकिन, अमीनाबाद में एक तरफ की ही दुकानें खुलेंगी
अमीनाबाद संघर्ष समिति के संयोजक प्रदीप अग्रवाल, सुरेश छबलानी और नवीन अरोड़ा ने बताया कि पुलिस अफसरों के साथ में बाजार की दोनों तरफ की दुकानें खोलने को लेकर बैठक हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। झंडेवाला पार्क के सामने की दुकान को खोलने की बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इस प्रकरण पर शुक्रवार को दोबारा पुलिस अफसरों के साथ बातचीत होगी। फिलहाल अमीनाबाद की दुकानें राइट एंड लेफ्ट फार्मूले के तहत ही खुलेंगी।

अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में खुदरा दुकानदारों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऑर्डर फोन व व्हॉट्सअप पर लिए जाएंगे व दुकानों पर डिलीवरी कराई जाएगी। साप्ताहिक बंदी के दिन प्रतिष्ठान की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की जिम्मेदारी फर्म के मालिक की होगी। लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन और डीएम के साथ हुई बैठक में ऐसे कई बिंदुओं पर सहमति बनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें