फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थाना समाधान दिवस हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को, डीजीपी ने जारी किया निर्देश

Thu, 24 Sep 2020 11:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
विज्ञापन

अब हर माह के दूसरे व चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने मातहत अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार के स्थान पर अब दूसरे व चौथे शनिवार को किया जाएगा। यह इस कारण किया जा रहा है क्योंकि शासन ने संपूर्ण समाधान दिवस के लिए हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को निर्धारित किया है। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा है कि थाना समाधान दिवस ऐसी खुली जगह पर आयोजित किया जाए, जहां आवेदकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। आयोजन से पहले स्थल का सैनिटाइजेशन किया जाए। सभी आवेदकों को मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आवेदक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें