फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTO की हरी झंडी पर ही लगेगी सीएनजी किट

Sat, 21 Sep 2013 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी व एलपीजी किट के बढ़ते अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था की है।
विज्ञापन


वाहन मालिकों को इसके लिए संभागीय परिवहन दफ्तर में आवेदन करना होगा। मालिकों को तय वक्त पर किट लगवाकर परिवहन दफ्तर में लाकर सत्यापन कराना होगा। तय वक्त पर न पहुंचे तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
करना होगा आवेदन
परिवहन विभाग की लखनऊ संभागीय परिवहन इकाई के द्वारा कार, एंबुलेंस, टैंपो एवं स्कूली वाहनों में अवैध रूप से सीएनजी एवं एलपीजी किट के बढ़ते इस्तेमाल पर अंकुश के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था के लिए वाहन मालिक को वाहन में सीएनजी एवं एलपीजी किट के लिए संबंधित परिवहन दफ्तर में आवेदन करना होगा।

आरटीओ में वाहन में लगे सीएनजी एवं एलपीजी किट की जांच सही पाए जाने पर एनओसी जारी कर दी जाएगी। ऐसे सीएनजी एवं एलपीजी किट धारक वाहन का ब्योरा ईंधन मुहैया कराने वाले डीलर्स को भेज दिया जाएगा।
अधिकृत प्लेट लगेगीकंपनी मेड सीएनजी एवं एलपीजी किट वाहन की तर्ज पर पुराने सीएनजी एवं एलपीजी किट धारक वाहन के ईंधन टंकी के पास में आरटीओ की अधिकृत प्लेट लगेगी।
विज्ञापन


पंप पर इस अधिकृत प्लेट को देखकर ही सीएनजी एवं एलपीजी की सप्लाई होगी। जानकारी में आया कि गाजियाबाद में पुराने वाहन में टंकी के पास सीएनजी एवं एलपीजी किट अधिकृत की प्लेट लगने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें