फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों की अनदेखी पर रिशिता बिल्डर और पैलेसियो मॉल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड नियमों की अनदेखी पर एलडीए ने रिशिता बिल्डर और फीनिक्स पर कार्रवाई की है। जहां एलडीए की टीम को सुशांत गोल्फ सिटी में रिशिता बिल्डर के अपार्टमेंट में कोविड हेल्प डेस्क नहीं मिली। वहीं, फीनिक्स के पैलेसियो मॉल पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम खराब मिला। मॉल प्रबंधन को इसकी जानकारी तक नहीं थी। इसकी वजह से खुद जेसीपी पीयूष मोर्डिया लोगों को मॉल के कंट्रोल रूम से लोगों को कोरोना के लिए जागरूक करते रहे। वहीं, सिस्टम खराब होने से उनकी आवाज बाहर तक नहीं आई।
विज्ञापन

एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि रिशिता और फीनिक्स दोनों को नोटिस भेजा जा रहा है। सभी अपार्टमेंट को आदेश है कि कोविड हेल्प डेस्क बनाएं। बढ़ते संक्रमण के बाद भी रिशिता ने ऐसा नहीं किया। वहीं, फीनिक्स पैलेसियो में अनिवार्यता के बाद भी पब्लिक एड्रेस सिस्टम खराब पड़ा था। निरीक्षण के वक्त एलडीए के तहसीलदार राजेश शुक्ला व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, कुर्सी रोड और गोमतीनगर विस्तार के अपार्टमेंट में सैनेटाइजेशन भी कराया।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम ठीक रखने को कहा
नगर आयुक्त ने सभी सार्वजनिक जगहों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम ठीक रखने को कहा है। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कैसरबाग, परिवर्तन चौक, बालागंज, ठाकुरगंज और कैंपवेल रोड पर अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काटे। इस दौरान 12,300 रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें