फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे : बेटिकट यात्रियों से भरा खजाना, सिर्फ अप्रैल में वसूले छह करोड़ रुपये

Fri, 06 May 2022 12:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान चला रखा है। इसके तहत रेलवे ने 88 हजार बेटिकट यात्रियों से छह करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बेटिकट यात्रियों के विरुद्घ अभियान चलाया जिसमें 88 हजार लोग धरे गए। इन सबसे रेलवे ने जुर्माने के रूप में छह करोड़ रुपये वसूले।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा टिकट चेकिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के नेतृत्व में अभियान जारी है। सिर्फ अप्रैल में कुल 88,329 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों से रेलवे ने 6,07,21,410 रुपये जुर्माना वसूला।

टिकट चेकिंग कुल 445 गाड़ियों में की गई। इस दौरान यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया गया। साथ ही साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। डीआरएम एसकेसपरा ने बताया कि रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल प्रशासन प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें