राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के मद्देनजर देशी शराब की दुकानों व मॉडल शॉप पर शराब पीने पर 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी है।
आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद का कहना है कि शराब पीने वालों का एक जगह जमा होना उचित नहीं है। इससे संक्रमण के फैलने की प्रबल आशंका है। इस बाबत जिलाधिकारियों को आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
आबकारी आयुक्त ने बताया कि 20 मार्च को लखीमपुर खीरी में अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत व पांच के बीमार होने के मामले की तत्काल जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि लोगों ने अवैध शराब का सेवन किया था।