फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी सहित 24 की रिपोर्ट निगेटिव, बाकी रिपोर्ट रात आठ बजे

Sun, 22 Mar 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिन 51 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 24 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो कि राहत भरी खबर है। जबकि बाकी की रिपोर्ट रात आठ बजे आएगी।

विज्ञापन


बता दें कि लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियां की थीं और कई लोगों के सीधे संपर्क में आई थीं। जिसमें कई बड़े नेता व अफसर शामिल हुए थे। ये सभी लोग कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सकते में आ गए थे।

कनिका की पार्टी में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनके सांसद बेटे दुष्यंत भी शामिल हुए थे। उन्होंने भी अपनी जांच करवाई और उन्हें भी कोरोना निगेटिव पाया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा, लखनऊ व आसपास के जिलों में रविवार के दिन जनता कर्फ्यू का असर साफ देखा जा रहा है। सड़कें सुनसान हैं। पार्क खाली हैं। इसके अलावा किसी के भी घर से बाहर नजर आने पर पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ कर उन्हें वापस घर भेज दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें