फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद में नितिन गडकरी ने दिए बेबाक जवाब, हर क्षेत्र की दी जानकारी

Tue, 09 Jun 2020 01:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकारों से एमएसएमई के बकाये का भुगतान जल्द करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और बड़े उद्योगों सहित कई राज्य सरकारों पर एमएसएमई का तकरीबन पांच लाख करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। इसके लिए मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखा है। हालांकि पांच लाख करोड़ में से 40 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराया जा चुका है। अमर उजाला के विभिन्न संस्करणों के संपादकों से वेबिनार के जरिए संवाद में गडकरी ने कई महत्वपूर्ण सवालों के उत्तर दिए। जानिए इन सवालों और उनके जवाबों के बारे में...

विज्ञापन


दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम होगा तेज, जालंधर से अजमेर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि नेशनल हाईवे-44 का दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम जल्द तेजी पकड़ेगा। इसका निर्माण होने से आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी।  देश के काफी व्यस्त रहने वाले नेशनल हाईवे-44 का विकल्प जल्द तैयार करने के लिए काम शुरू कराया जाएगा। यह दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम हो चुका है। और पढ़ें...

यमुना के जरिए जलमार्ग से हो ताजमहल का दीदार
अपने पहले कार्यकाल में वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में पानी का जहाज चलाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब यमुना के रास्ते पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराना चाहते हैं। सोमवार को अमर उजाला संवाद में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री ने यह इच्छा जाहिर की है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा...

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों के आने से पूर्वांचल में बढ़ेगा रोजगार
औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही दिक्कतों को लेकर सोमवार को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी व सूबे के उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह संग उद्यमियों ने वेबिनार में भाग लिया। प्रमुख उद्योग सचिव नवनीत सहगल भी मौजूद रहे। और पढ़ें...

लुधियाना में बनाएंगे पराली से बायो सीएनजी, पर्यावरण और किसानों का होगा फायदा
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से काफी प्रदूषण होता है। इस समस्या के हल के लिए पराली से बायो सीएनजी बनाने का प्रोजेक्ट लुधियाना में जल्द शुरू किया जाएगा। इसका उद्घाटन करने वह खुद जाएंगे। ऐसे प्रोजेक्ट नागपुर में लगाए हुए हैं जिनसे बस और ट्रक चल रहे हैं। और पढ़ें...



नवंबर तक पूरा होगा हरिद्वार-दून सड़क का निर्माण
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कुंभ से काफी पहले नवंबर 20 तक ही हरिद्वार बाइपास और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। सोमवार को अमर उजाला के साथ एक खास वेबिनार सेशन में गडकरी ने बताया कि हरिद्वार बाइपास और सड़क से जुड़े पुराने ठेकेदार से काम वापस ले लिया गया था। और पढ़ें...
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी मार्ग का निर्माण महत्वपूर्ण, कहां अटका दिखवाएंगे
मेरठ-पौड़ी मार्ग पर अटके निर्माण में तेजी आ सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेरठ-पौड़ी मार्ग चीन की सीमा तक जाता है और यह महत्वपूर्ण है। मेरी जानकारी में नहीं था, कहां अटका है, वह इसे दिखवाएंगे और प्राथमिकता से इसके निर्माण का कार्य शुरू कराएंगे।  मेरठ से वाया बिजनौर होते हुए पौड़ी तक जाने वाले मार्ग को फोरलेन किया जाना है। यह मार्ग चीन से लगने वाली सीमा तक जाता है और महत्वपूर्ण है। और पढ़ें...

हिमाचल: 69 एनएच अभी पीएमओ से स्वीकृत नहीं
यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ‘अमर उजाला’ के वेबीनार के दौरान दी। अमर उजाला के संपादक ने सवाल किया कि जो भी पर्यटक इन रास्तों से हिमाचल आता है, वह बेहद खराब अनुभव के साथ वापस जाता है। लोग चार साल से जस के तस पड़े हाईवे के काम को लेकर भी हैरान रहते हैं। और पढ़ें...

जम्मू: इसी साल शुरू होगा कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का काम
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का काम इसी साल शुरू हो जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद 575 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का एलाइनमेंट दो दिन पहले ही फाइनल किया गया है। और पढ़ें... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें