फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद तक खुद को सभी बैठकों से दूर रखेंगे केजरीवाल, आज होगी कोरोना जांच

Tue, 09 Jun 2020 02:35 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है। कोरोना के लक्षण मानते हुए मुख्यमंत्री ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट आने के बाद तक वह खुद को सभी बैठकों से दूर रखेंगे। उधर, तबियत खराब होने की खबर बाहर आते ही सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर लोगों ने चिंता जताई।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह का कहना है कि केजरीवाल को हल्का बुखार और खांसी है। रविवार से वह अपने आवास पर आइसोलेट हैं। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच होगी। वह डायबिटिक भी है। उधर, मुख्यमंत्री सचिवालय का कहना है कि अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात पर नियमित बैठक कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान वह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हैं। रविवार को भी उनके आवास पर दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई थी।

अधिकारियों का कहना है कि रविवार से ही उनकी तबियत खराब है। हल्का बुखार व खांसी होने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बीच उन्होंने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। मंगलवार को उनकी जांच होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह आइसोलेशन से बाहर आएंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरी कैबिनेट की होगी जांच

सूत्रों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो पूरी कैबिनेट और उनके साथ काम करने वाली टीम की जांच होगी। सभी को आइसोलेशन में जाना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि रविवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें केजरीवाल के कैबिनेट सहयोगी मौजूद थे। इस दौरान केजरीवाल की टीम भी उनके आवास पर थी।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘टेक केयर एके’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब होने की सूचना आने के बाद उनके स्वस्थ होने वाले संदेशों से सोशल मीडिया भर गया। थोड़ी देर में ही ‘टेक केयर एके’ ट्रेंड करने लगा। पार्टी के कई नेताओं, विधायकों समेत समर्थकों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। आप विधायक आतिशी ने लिखा कि मुख्यमंत्री जल्द ही ठीक होंगे। जब करोड़ों लोगों की दुआएं साथ हों, तो फिर चिंता करने की कोई बात नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें