फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनका नया पता, सामाजिक परिवर्तन स्थल

Sat, 12 Oct 2013 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के प्रशासनिक भवन में राज्य ग्राम्य विकास विभाग को जगह दे दी गई है।
विज्ञापन


यहां पर नया बोर्ड भी लगा दिया गया है। जून में इस बात का फैसला स्मारक संरक्षण समिति के बोर्ड ने कर लिया था। ग्राम्य विकास विभाग ऑफिस का किराया स्मारक संरक्षण समिति को देगा।
विज्ञापन


गोमती नगर में सामाजिक परिवर्तन स्थल के ठीक सामने स्थित इस ऑफिस को पहले नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को दिया गया।

मगर एनआईए इस ऑफिस को लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। लखनऊ मेट्रो सेल का ऑफिस इस परिसर में लाने जाने की चर्चा चली, मगर बाद में इस पर विराम लग गया।

आखिरकार ग्राम्य विकास विभाग को यहां जगह दे दी गई। यहां ग्राम्य विकास विभाग का बोर्ड भी लगा दिया गया है। बहुत जल्द ही पूरा ऑफिस जवाहर भवन से यहां आ जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें