फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व गौरैया दिवस: कांग्रेस कार्यालय में लगाए गए घोंसले, पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने का लिया संकल्प

Thu, 20 Mar 2025 10:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्व गौरैया दिवस पर राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में घोंसले लगाए गए। नेताओं ने पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने का संकल्प लिया। पानी के लिए तसला रखकर गौरैया संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में घोंसला लगाते प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में विश्व गौरैया दिवस पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में गौरैया के लिए घोंसले लगाए गए। संकल्प लिया गया कि पशु-पक्षियों के लिए दाने व पानी का इंतजाम किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोंसला और पानी के लिए तसला रखकर गौरैया संरक्षण अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सियासत के साथ ही सामाजिक, मानवीय कार्यों की परंपरा को भी आगे बढ़ा रही है। अब पूरी गर्मी भर ये घोंसले तो रहेंगे ही, साथ ही चिड़ियों के लिए दाना-पानी भी रोजाना रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अपने घरों पर घोंसले लगवाने चाहिए। इनके लिए पात्र रखकर पानी और दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय, पूर्व विधायक हरिचरण यादव, मनीष श्रीवास्तव, द्विजेंद्र त्रिपाठी, संजय दीक्षित, अनामिका यादव, नितिन शर्मा, अमित श्रीवास्तव त्यागी, आरती बाजपेई, रामबरन गौतम भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें