फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेसिक शिक्षकों के तबादले, 22 मार्च तक डाटा अपडेट करने का दिया गया मौका, एक अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 20 Mar 2025 09:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Basic Teacher Transfer: यूपी में जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यापकों को 22 मार्च तक डाटा अपडेट करने का समय दिया गया है। 

 
विज्ञापन
यूपी बेसिक टीचर ट्रांसफर प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होनी है। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के डाटा अपडेट करने के लिए 22 मार्च तक का अवसर दिया है।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण, कैडर, पदनाम, विषय, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, नियुक्ति तिथि आदि विवरण को संशोधित करने की प्रक्रिया 22 मार्च तक पूरा करें। यदि कोई संशोधन नहीं होना है तो इसकी भी सूचना निदेशालय को 22 मार्च तक उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा है कि मानव संपदा पोर्टल के ई-सर्विस बुक करेक्शन मॉड्यूल के माध्यम से भेजे गए प्रकरणों को भी शामिल किया जाए। बता दें कि विभाग की ओर से शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए समय सारिणी जारी की गई है। वहीं शिक्षकों का डाटा अपडेट करने की तिथि 10 मार्च तकय की थी। शिक्षक काफी बेसब्री से तबादला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें