फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के विधायक निवास में रह रहे छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Sat, 22 Sep 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज के दारुलशफा स्थित विधायक निवास में रह रहे पूर्व विधायक लोकेंद्र चौहान के भतीजे 22 वर्षीय ध्रुव सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पूर्व विधायक की पत्नी के नाम से आवंटित आवास में रहकर बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि ध्रुव सिंह मूलरूप से बिजनौर के नहतौर का रहने वाला था। उसके पिता विशाल सिंह किसान हैं। वह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। परिवार में मां अंशु के अलावा बहन नंदिनी है। बीते तीन साल से वह दारुलशफा में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके शरीर को झटके आने लगे। मुंह से झाग निकलने लगा। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो घर के नौकरों के होश उड़ गए। वह ध्रुव को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसके कमरे से भी ऐसी कोई वस्तु अथवा सुसाइड नोट नहीं मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें