फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, परिजनों की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

Thu, 05 Aug 2021 03:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पति फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पारा के आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहने वाली दीपिका वर्मा (26) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बंद कमरे में मिला। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पति फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीसीपी दक्षिणी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाई ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के मुताबिक, फरीदीपुर, सुंदरनगर ठाकुरगंज निवासी दुर्गेश यादव उर्फ अभिषेक ने ढाई महीने पहले उन्नाव के अचलगंज निवासी श्रीकिशन की बेटी दीपिका से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने शादी परिजनों की मर्जी के खिलाफ की थी जिससे घर वालों ने संबंध तोड़ लिए थे। पारा इलाके में आवास विकास कॉलोनी में किराए का मकान लेकर दोनों रहते थे।

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना दी गई कि अभिषेक व दीपिका जिस मकान में रहते हैं। वहां कमरे के अंदर दीपिका का शव पड़ा है। दीपिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। अंदर फर्श पर दीपिका का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। दीपिका के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से कई साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


भाई ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
डीसीपी दक्षिणी गोपाल चौधरी के मुताबिक ,मृतका दीपिका के भाई बच्चालाल ने तहरीर दी है जिसमें बहनोई अभिषेक पर आरोप लगाया है कि उसने दहेज न मिलने पर उसकी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस, आरोपी की तलाश कर रही है। भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही अभिषेक उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। कई बार बहन ने मां से मोबाइल पर शिकायत की थी।

दो दिन से चक्कर लगा रहा था भाई
भाई बच्चालाल यादव के मुताबिक, वह अपनी बहन की शादी में नहीं आया था। उसकी मां गई थी। बहन दीपिका ने मां को बताया था कि ससुराल वाले उसे पीटते हैं। बच्चालाल यादव के मुताबिक, मां के कहने पर वह सोमवार को बहन के घर मुन्नूखेड़ा गोकुल ग्राम पहुंचा, वहां दरवाजा बंद था। उसने कई बार बहन को कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह वापस चला गया।

दूसरे दिन मंगलवार शाम को वह दोबारा पहुंचा जिसके बाद भी दरवाजा बंद मिला। उसने कई बार बहन और बहनोई अभिषेक को कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद देर रात उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर दीपिका का शव मिला।

कई दिन से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद
आवास विकास कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, अभिषेक व उसकी पत्नी दीपिका के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों आपस में देर रात तक झगड़ते थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, जांच की जा रही है, आरोपी अभिषेक के मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें