फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम हारे, क्योंकि समाजवादियों ने हथियार डाल दिए'

Wed, 06 Aug 2014 01:15 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी नेताओं को फिर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादियों ने हथियार डाल दिए थे।
विज्ञापन


संगठन में राजनीतिक हवा को रोकने की ताकत है। यदि पांच लोकसभा क्षेत्रों में हवा रुक सकती है तो बाकी में क्यों नहीं? मुलायम गोमती नगर में 376 एकड़ में बने जनेश्वर मिश्र पार्क के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

इस समारोह में चार साल बाद अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव किसी मंच पर एक साथ नजर आए लेकिन नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां गैरहाजिर रहे्। इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

लाल किले पर समाजवादी झंडा फहराए

कम समय में जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने पर खुशी जताते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि उनकी इच्छा थी कि लाल किले पर समाजवादी झंडा फहराए।

सपा को इतना मजबूत करो कि उनकी इच्छा पूरी हो जाए। विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन लोकसभा चुनाव में चार सांसद ही रह गए।

इसके बावजूद जनता के सवालों पर सपा किसी से पीछे नहीं है। दिल्ली में छात्रों पर अत्याचार के मुद्दे पर सपा के कारण दो घंटे संसद नहीं चली।

उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाब होने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं - इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और साहस। जनेश्वर मिश्र में ये तीनों चीजें थीं।

युवा कार्यकर्ताओं को दी हिदायत

सपा मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमाम समस्याओं के समाधान का वादा किया था। कहा था कि बेरोजगारों को नौकरी देंगे, चीन और पाकिस्तान से कब्जाई गई जमीन वापस लेंगे।

ये वादे पूरे नहीं हुए, होंगे भी नहीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि कहीं गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, छात्रों, वकीलों पर अन्याय हो तो वे तुरंत इसके खिलाफ खड़े हों।

नौजवान कार्यकर्ता ध्यान रखें कि उनके आचरण पर अंगुली नहीं उठनी चाहिए।
विज्ञापन

पार्टी में हवा को रोकने की ताकत

मुलायम ने लोकसभा चुनाव के खराब नतीजों पर पीड़ा भी जाहिर की। कहा कि पार्टी संगठन में राजनीतिक हवा को रोकने की ताकत है।

जहां संकल्प था, वहां चुनाव जीत गए। उन्होंने सवाल किया कि यदि चुनाव में हवा थी तो पांच सीटों पर कैसे जीत गए। सच यह है कि हमारे लोगों ने चुनाव में हथियार डाल दिए थे।

इसीलिए ऐसी शक्ति सत्ता में आ गई है जिसके खिलाफ 1987 से लड़ते चले आ रहे हैं। 1990 में तो दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई भी करनी पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें