फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक दिन में 31.62 लाख टीकाकरण का बना रिकॉर्ड, कोविड वैक्सीनेशन आठ करोड़ पार

Tue, 07 Sep 2021 10:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में अब तक आठ करोड़ पांच लाख 39 हजार तीन सौ 84 से अधिक टीके की डोज लग चुकी हैं। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 31 लाख 62 हजार पांच सौ 44 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करके प्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


पिछले नौ दिन में उत्तर प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। इस तरह कुल आठ करोड़ पांच लाख 39 हजार तीन सौ 84 से अधिक टीके की डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।

दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 6.34 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई है। सोमवार के विशेष अभियान में टीकाकरण के लिए 13,479 केंद्र बनाए गए थे।

लखनऊ में एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाया। जबकि 89 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर सीतापुर दूसरे नंबर पर रहा। शाम तक कुल 31 लाख 62 हजार पांच सौ 44 लोगों का टीकाकरण किया गया। इससे पहले 27 अगस्त को एक दिन में 30 लाख 680 लोगों का टीकाकरण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें