फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: लखनऊ के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, 30 जून तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Mon, 27 Jun 2022 07:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और भयंकर गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को भयंकर गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। इसके पहले मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश के आसार जताए थे जो कि सही साबित हुआ।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के चिनहट, गोमती नगर विस्तार, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में बारिश हुई और इसके बाद भी बादल बने रहे। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार रात में भी बारिश हो सकती है।

लगातार बढ़ते तापमान से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। लोग शाम को घरों से बाहर निकलते हैं जिससे बाजारों व मॉल में रौनक नजर आती है। धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं। अब मानसून से ही राहत की उम्मीद है। हालांकि, सोमवार की बारिश ने लोगों को कुछ राहत और उम्मीद दी है। बीते दिनों में सूबे के कई हिस्सों में बारिश की फुहारें पड़ीं लेकिन यह लोगों को राहत देने के लिए काफी नहीं थी। बादलों की आवाजाही लगी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, सप्ताह के अंतिम दिन भारी उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक रहा।

इसी तरह न्यूनतम तापमान 30 से अधिक था, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा था। आद्रता 74 प्रतिशत दर्ज हुई। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को बदली और बारिश के आसार हैं। बारिश का सिलसिला 30 जून तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें