मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे भूमि विवाद की रंजिश के कारण अधिवक्ता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा उर्फ विनोद को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा बाइक से अपने खेत पर गए थे तभी विपक्षी रमाकांत उर्फ दीपू मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अधिवक्ता को सीएचसी अस्पताल भिजवाया। अधिवक्ता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हमले का आरोपी रमाकांत मिश्रा उर्फ दीपू है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।