फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वेबसाइट पर युवती का मोबाइल नंबर डाला, आने लगे फोन, युवती से की लोगों ने अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की एक युवती ने अफगानिस्तान पर तालिबान लड़ाकों के कब्जे को लेकर टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी उसके लिए मुसीबत बन गई। तालिबान पर टिप्पणी करना कुछ लोगों को नागवार गुजरा। इस पर लोगों ने युवती को अभद्र संदेश भेजे। फिर युवती के मोबाइल नंबर को एक अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से लगातार अंजान नंबरों से उसके पास कॉल आ रहे हैं जिससे वह परेशान है। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी युवती के मुताबिक, वह एक एनजीओ संचालित करती है। इसके लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय है। कुछ समय पहले अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी और तालिबान के कब्जे के दौरान युवती ने एक वेबसाइट की पोस्ट शेयर करते हुए टिप्पणी की थी। उसकी टिप्पणी के बाद साक्षी एमसीनो नाम से बने अकाउंट से युवती के लिए अपमानजनक टिप्पणी आने लगी। इसमें युवती के साथ यौन हिंसा करने की बात भी लिखी गई थी। युवती ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया था।
पीड़िता के अनुसार, यह पोस्ट आने के बाद उसे अंजान नंबर से फोन आने लगे। कॉल करने वाले लोगों ने युवती से गाली-गलौज करने के साथ ही अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। लगातार नए-नए नंबरों से कॉल आने से युवती परेशान हो गई थी। उसने कई नंबरों को प्रतिबंधित भी किया लेकिन दिक्कत कम नहीं हुई। इस बीच एक कॉलर से युवती ने पूछा कि मेरा नंबर कहां से मिला तो उसने बताया कि अश्लील वेबसाइट और डेटिंग एप पर नंबर मौजूद है। यह नंबर साक्षी एमसीनो की आईडी से अपलोड किया गया था।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह एनजीओ के साथ ही मास्क बनाने का व्यापार भी करती है जिसके प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसने अपना मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर डाल रखा है। आरोपी ने यहीं से पीड़िता का नंबर हासिल कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें