फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या के मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद बोले- 50 से 60 हजार वोटों से जीतेंगे उपचुनाव

Thu, 10 Oct 2024 06:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद ने दावा किया है कि इस सीट पर सपा 50 से 60 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगी। जनता भ्रष्टाचार और छुट्टा जानवरों की समस्या से परेशान है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। हम भ्रष्टाचार और छुट्टा जानवर के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अवधेश प्रसाद को फैजाबाद लोकसभा सीट पर 50 हजार वोटों से जीत मिली थी। मिल्कीपुर सीट पर हम करीब 50 से 60 हजार वोटों से चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सांसद अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव 2024 में वो सांसद चुने गए। अजीत प्रसाद ने कहा कि छुट्टा जानवरों से मिल्कीपुर के किसान परेशान हैं। कई किसानों की जानवरों के हमले में मौत तक हो गई है पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें