लखनऊ। हुसैनाबाद में आठ अक्तूबर की रात को घंटाघर पार्क घूमने आई युवती के साथ दो भाइयों फरमान व फैजान ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी गाली गलौज करते हुए भाग निकले। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता कहना है कि आरोपी उनके परिचित हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।