फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव : आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी ने एक सेट में फिर दाखिल किया नामांकन, बोले- लाखों वोट से जीतेंगे

Fri, 17 Jan 2025 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम दिन एक सेट में फिर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दावा किया है कि मिल्कीपुर की जनता उन्हें लाखों वोटों से जिताएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने एक सेट में अपना नामांकन फिर दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता उन्हें लाखों वोटों से जिताएगी।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद के आरोप कि लड़ाई बाहर और घरवाले की है पर कहा कि पिछले 10-12 साल से मैं और मेरा परिवार मिल्कीपुर की जनता की सेवा कर रहा है। उनके सुख-दुख में हम शामिल होते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब मिल्कीपुर की जनता को यह तय करना है कि कौन घर का है, कौन बाहर का है। नामांकन करने का आखिरी दिन होने के चलते नामांकन स्थल पर गहमागहमी रही।

सुरक्षा को लेकर एसएसपी राजकरण नय्यर ने कहा कि नामांकन के दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह से किसी भी मतदाता को प्रभावित करने की पोस्ट की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर कहा कि 20 जनवरी के बाद पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बड़े स्केल पर एरिया डॉमिनेशन एक्सरसाइज मिल्कीपुर क्षेत्र में की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें