फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास अंदाज में मेनका गांधी ने मनाया पीएम मोदी का बर्थडे, 'नमो वन' का किया लोकार्पण

Tue, 17 Sep 2019 07:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पौधरोपण करतीं सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी नमो वन का लोकार्पण किया। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर परिसर में 10 एकड़ भूमि पर 12 हजार पौधे रोपित किए गए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित किसान मेले में आए किसानों को एक हजार पौधे वितरित किए गए।

विज्ञापन


पीएम के 69वें जन्मदिन के अवसर पर अपने क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित किसान मेले में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कीमती फसलें उगाने पर जोर दें। पारंपरिक खेती के बजाय औषधीय एवं फलदार खेती करें। इससे न सिर्फ आर्थिक रूप से समृद्धि मिलेगी, बल्कि नया अनुभव भी प्राप्त होगा। 

फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में नमो वन के लोकार्पण अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश का पहला नमो वन है। इसमें औषधीय व वनीय पौधों का रोपण किया गया है। वन में सहजन, पीपल, बेल, सफेद मूसली सहित कुल 27 प्रकार के पौधे रोपित किए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज ऐसे जंगली पौधों का भी रोपण किया गया, जो हजारों वर्ष तक जीवित रहेंगे। पिछले जन्म दिन पर प्रधानमंत्री को उन्होंने कृष्णा का पौधा भेंट किया था।  इसके पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

पूर्व मंत्री का जताया आभार

- फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने फरीदीपुर स्थित नमो वन देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर नमो वन के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आभार जताया। कहा कि पूर्व मंत्री व उनके सहयोगियों के प्रयास से पहले नमो वन की स्थापना कराई गई। 

सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पात्रों को दिया लाभ
क्षेत्र के पारा गनापुर में आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पहुंची सांसद मेनका गांधी ने पात्रों को पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड एवं मुद्रा बैंक योजना के तहत 100 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। 

इस मौके पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी, सदर विधायक सीताराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, संदीप प्रताप सिंह व भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी सहित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

100 दिन में पीएम ने लिए ऐतिहासिक फैसले

दूसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के 100 दिन पूरे होने पर मेनका गांधी ने कहा कि 100 दिनों में प्रधानमंत्री ने ऐसे कई बड़े निर्णय लिए हैं। सांसद  ने कुड़वार ब्लॉक के बहुबरा, भंडरा एवं पूरे शिवदयाल गांव में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि मैं जब भी सुल्तानपुर आती हूं आपके लिए कोई न कोई तोहफा लेकर आती हूं। 

मैं 100 दिनों में अब तक 11 बार दौरे पर आ चुकी हूं। सुल्तानपुर मेरे पति संजय गांधी की कर्मभूमि रही है। मैं सुल्तानपुर को चमकाना चाहती हूं। सांसद इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी के पिता राम गुलाम द्विवेदी के निधन पर उनके गांव बरेहता फाजिलपुर शोक संवेदना प्रकट करने भी गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें