फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का केजरीवाल पर हमला: बोलीं- ये राजनीतिक पैंतरेबाजी है, इसका जनहित से कोई लेना-देना नहीं

Tue, 17 Sep 2024 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देना सिर्फ राजनीतिक पैंतरेबाजी है। इसका जनहित से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने को राजनीतिक पैंतरेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह फैसला जनहित और जनकल्याण से दूर एक चुनावी चाल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इतने लंबे समय तक जेल में रहने के कारण दिल्ली की जनता ने जो अनगिनत असुविधाएं व समस्याएं झेलीं हैं उसका हिसाब कौन देगा।

ये भी पढ़ें - यूपी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में चार मौतें, नेपाली पानी से बहराइच, बाराबंकी और अयोध्या में तबाही
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा नेता आकाश आनंद बोले- केजरीवाल के ड्रामे की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भाजपा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता व विपक्ष के बीच राजनीतिक लड़ाई शत्रुता के स्तर तक कटु न हो तो बेहतर है जिससे कि देश व जनहित प्रभावित न हो। बसपा की यूपी सरकार को भी ऐसे दिन देखने पड़े थे जब केंद्र की कांग्रेसी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट व गंगा एक्सप्रेस -वे पर भी रोड़े अटकाए और जनहित व विकास को बाधित किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें