फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायावती की मांग - बदायूं कांड के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई... पर इसकी आड़ में राजनीति न हो

Thu, 21 Mar 2024 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बदायूं कांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए पर इसकी आड़ में राजनीति न हो।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बदायूं में दो बच्चों की हत्या की घटना को दुखद करार देने के साथ उसकी निंदा की है। बृहस्पतिवार को एक्स पर जारी अपने बयान में उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि चुनाव के समय कानून-व्यवस्था का माहौल न बिगड़े। साथ ही इसकी आड़ में राजनीति न हो।

विज्ञापन


वहीं, मामले में बच्चों की हत्या के आरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने गहन पूछताछ की। इसके बाद बदायूं में प्रेसवार्ता कर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जावेद घटनास्थल पर मौजूद था। पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसका बड़ा भाई साजिद बच्चा ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह बच्चों से नफरत करता था और कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि साजिद ने घटना वाले दिन चाकू भी खरीदा था।

घटना के दिन साजिद के साथ जावेद बाइक लेकर पहुंचा और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया। जब यह देखा कि उसने दो बच्चों की हत्या कर दी है तो वह बाइक लेकर भाग गया और घर पहुंचा। घर से दिल्ली के लिए चला गया।
विज्ञापन


पता चला कि पुलिस उसको ढूंढ रही है तो वह बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें