फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान को मायावती ने बताया 'कोरी नाटकबाजी'

Tue, 19 Oct 2021 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस व भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि महिलाओं के हित को लेकर कांग्रेस व भाजपा में बिल्कुल भी इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया?
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस द्वारा यूपी के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट दिए जाने की घोषणा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं याद नहीं आतीं, किन्तु अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह यूपी में इनको महिलाएं याद आई हैं व उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी है।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता अगर इतनी ही वाजिब व ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया? कांग्रेस का स्वाभाव है ’कहना कुछ व करना कुछ’ जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है। इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत् प्रक्रिया, जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। जो कांग्रेस व भाजपा में देखने को नहीं मिलती है जबकि बीएसपी ने ऐसा करके दिखा दिया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा में खुद चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी इसका निर्णय नहीं लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें