फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जनसंख्या नीति: मायावती ने टाइमिंग पर उठाए सवाल, कहा- मुद्दे पर गंभीरता कम चुनावी स्वार्थ ज्यादा

Tue, 13 Jul 2021 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो वह इस काम को तभी शुरू कर देती जब उनकी सरकार बनी थी। इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो विधानसभा चुनाव के समय तक इसके नतीजे भी मिल सकते थे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए लाया जा रहा नया बिल इसके गुण दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिंता के प्रति उनकी गंभीरता, टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। इसकी नीति और नीयत दोनों पर  सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसमें लोगों को गंभीरता कम और चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो वह इस काम को तभी शुरू कर देती जब उनकी सरकार बनी थी। इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो विधानसभा चुनाव के समय तक इसके नतीजे भी मिल सकते थे।

मायावती ने कहा कि यूपी को बेरोजगार युक्त बनाकर उसे देश की शक्ति व सम्मान में बदलने की विफलता के कारण भाजपा अब कांग्रेस की सरकार की तरह ही जोर जबरदस्ती से अधिकतर परिवारों को दंडित करके जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहती है।
विज्ञापन

 
 

दरअसल, योगी सरकार ने नई जनसंख्या नीति का एलान किया है। जिसके तहत कई लक्ष्य रखे गए हैं पर यूपी चुनाव के कुछ महीने पहले यह नीति लाने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें