फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मायावती बोलीं- रोजगार न उपलब्ध करवा पाना भाजपा की सबसे बड़ी विफलता

Sun, 20 Feb 2022 03:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर जनता से बढ़ चढ़कर वोट करने की अपील की है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि जनता को गुजारे के लिए रोजगार न उपलब्ध करवा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब और गरीब हुआ है। ऐसे में बसपा पर भरोसा करना ही सही विकल्प है।

उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी के 16 जिलों की 59 विधान सभा की सीटों पर आज तीसरे चरण के मतदान में सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें। साथ ही, विरोधी दलों के हर प्रकार के छद्म व अनवरत् छलावे से मुक्ति के लिए यूपी में सत्ता का सुखद परिवर्तन भी जरूरी।

यूपी के खाससकर ग़रीबों को और ग़रीब बनाने वाली इनकी ग़लत नीतियों पर अब और ज्यादा भरोसा करने के बजाय वादा निभाने वाली बीएसपी पर ही पूर्ण भरोसा का सही विकल्प।
विज्ञापन


अपने आत्म-सम्मान के साथ शान्ति से जीने के लिए मामूली रोजी-रोजगार भी नहीं उपलब्ध करा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता, बल्कि जो रोज़गार थे वे भी अधिकांश छिन गए हैं। सबसे पहले रोजी-रोटी की जिम्मेदारी, यही वक्त की सबसे बड़ी मांग है।
विज्ञापन


यूपी के तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की करहल व शिवपाल सिंह यादव की जसवंतनगर सीट पर भी मतदान हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें