फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकते हैं भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी, अखिलेश से करेंगे मुलाकात

Mon, 31 Jan 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते हैं। वह सोमवार शाम अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी सोमवार शाम सपा में शामिल हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


मयंक सोमवार शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद उनके पार्टी में आने और चुनाव लड़ने की दिशा तय होगी।

मयंक जोशी को कैंट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सपा में अभी तक कैंट से महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पवन मनोचा और सौम्या भट्ट सहित आठ लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


रीता जोशी ने भाजपा नेतृत्व से अपने पुत्र के लिए टिकट की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए वह सांसदी से इस्तीफा भी दे सकती हैं लेकिन नेतृत्व ने उनके पुत्र को टिकट नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें