फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान की मस्जिद में धमाके: मौलाना बोले- इस्लाम विरोधी ताकतों के इशारे पर हो रहे मस्जिद में विस्फोट

Sun, 10 Oct 2021 03:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि मस्जिद पर हमला करने वाले आतंकियों ने औपनिवेशिक कोख से जन्म लिया है। कोई भी मुसलमान मस्जिद पर हमला नहीं कर सकता।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के कन्दुज के खानाबाद बंदरगाह पर शिया जामा मस्जिद में हुए बम धमाके की उलमा ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में धमाका करने वाले इस्लाम विरोधी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव, इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि कोई भी मुसलमान मस्जिद पर हमला नहीं कर सकता। हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों ने औपनिवेशिक शक्तियों की कोख में जन्म लिया है जिन्हे मुसलमानों का नरसंहार करने का काम सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ तमाम इंसाफ पसंद मुसलमान देशों और अमन पसंद दुनिया को एकजुट होना होगा। मौलाना ने धमाके में शहीद हुए नमाजियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि अफगानिस्तान में इस समय आईएसआईएस व तालिबान जैसे आतंकी संगठन सक्रिय है, जो इस्लाम और मुसलमानों के बड़े दुश्मन हैं। अगर अफगानिस्तान सरकार ख़ुद को शियों का हमदर्द बताती है तो उन्हें इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने भी अफगानिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तथाकथित मुसलमान मस्जिदों को निशाना बना रहे हैं, उससे उनकी इस्लाम विरोधी मानसिकता का पता चलता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें